साय मंत्रिमंडल विस्तार: राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने ली मंत्री पद की शपथ, 14 मंत्रियों वाला पहला कैबिनेट बना

CG Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया। तीन विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Aug 20, 2025 - 12:51
 0  5
साय मंत्रिमंडल विस्तार: राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव ने ली मंत्री पद की शपथ, 14 मंत्रियों वाला पहला कैबिनेट बना

CG Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ की राजनीति में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए तीन नए चेहरों को शामिल किया। राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में विधायक राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव* ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद बृज मोहन अग्रवाल, सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता और अन्य जनप्रतिनिधियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। वहीं नए मंत्रियों के समर्थकों ने आतिशबाजी की, जिंदाबाद के नारे लगाए।

CG Cabinet Expansion: दिल्ली बुलाए गए नए मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, शपथ लेने के बाद तीनों को दिल्ली बुलाया गया है। तीनों नए मंत्रियों के लिए स्टेट गैरेज से 3 कार राजभवन पहुंची हैं, जिसमें बैठकर मंत्री वापस जाएंगे।

CG Cabinet Expansion: 11 से बढ़कर 14 हुए मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कुल 11 मंत्री कार्यरत थे। आज के शपथ ग्रहण के बाद अब छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में कुल 14 मंत्री हो गए हैं। यह राज्य की राजनीति के इतिहास में पहली बार है जब कुल 14 मंत्रियों का मंत्रिमंडल बना है।

हरियाणा फार्मूला लागू

संविधान के मुताबिक, 90 विधानसभा सीट वाले छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की संख्या अधिकतम 15% तक ही सीमित रह सकती है, यानी अधिकतम 13 मंत्री बनाए जा सकते थे। लेकिन इस बार हरियाणा में लागू फार्मूले को अपनाते हुए छत्तीसगढ़ में भी 14 मंत्री बनाए गए हैं। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम

शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह से पारंपरिक और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सभी कैबिनेट मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, सांसद बृज मोहन अग्रवाल सहित सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है। शपथ ग्रहण (CG Cabinet Expansion) के बाद राज्यपाल, सीएम ने नए मंत्रियों को शुभकामनाएं दी।

तीन नए मंत्री

1. गजेंद्र यादव

समीकरण : ओबीसी
विधानसभा: दुर्ग शहर
उम्र: 47 वर्ष
इसलिए: ओबीसी वर्ग से आते है। आरएसएस की भी पसंद हैं। यादव समाज के लोगों पर पकड़ बनाए रखना चाहती है। ताकि भविष्य में राजनीतिक तौर पर इसका फायदा और ज्यादा मिले।

2. गुरु खुशवंत साहेब

समीकरण : अनुसूचित जाति
विधानसभा: आरंग
उम्र: 36 वर्ष
इसलिए: सतनामी समाज के धर्मगुरु हैं। समाज में अच्छी पैठ है। सतनामी समाज के वोटर अभी बंटे हुए हैं। इसलिए भाजपा अब अपने पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वर्ग को लाना चाहती है।

3. राजेश अग्रवाल

समीकरण : सामान्य वर्ग से
विधानसभा: अंबिकापुर
उम्र: 59 वर्ष
इसलिए: मुख्यमंत्री के करीबी हैं। अंबिकापुर में पहली बार चुनाव लड़ रहे अग्रवाल ने उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को बहुत कम अंतर से हराया। अंबिकापुर में एक बड़े नेता बनाने के लिए मंत्री बनाया जा रहा है।

क्षेत्रीय-जाति संतुलन साधने तीन संभाग

भाजपा ने तीन नए मंत्रियों के जरिए भविष्य की राजधानी को साधने को लिए क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को साधने दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर संभाग के नए विधायकों को मंत्री बनाने का निर्णय लिया है। तीन नए विधायकों को मंत्री बनाकर भाजपा अब नई राजनीति की कदम रखना चाहती है।

पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित

बीजेपी संगठन के अनुसार, नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होगी, लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि पिछले कुछ समय से राजनीतिक हलकों में लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसे संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।

वरिष्ठ विधायकों को झटका

ये नाम उन अनुभवी BJP विधायकों के लिए एक बड़ा झटका हैं, जो पिछली सरकारों में मंत्री थे और वर्तमान में बिना किसी पद के हैं। इनमें पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, पूर्व वित्त मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर और कई अन्य शामिल हैं। BJP ने स्पष्ट रूप से युवा पीढ़ी को मंत्रिमंडल में बढ़ावा दिया है, जबकि पार्टी के बुजुर्ग नेताओं को निराश किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations