400 केवी विद्युत टावर मुआवजा विवाद:दुर्ग में 1500 किसानों को मिला आधा मुआवजा, बोले- यह शासन के आदेश का उल्लंघन
दुर्ग जिले में 400 केवी विद्युत ट्रांसमिशन टावर परियोजना को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। मेड़ेसरा पावर ग्रिड से धमतरी जिले कुरूद तक लगाए गए टावरों से 19 गांवों के 1500 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों का आधा मुआवजा मिला है। जिसे अन्नदाताओं ने शासन से आदेश का उल्ल्घंन बताया है। शासन ने 10 मार्च 2025 को जारी आदेश में टावर बेस की भूमि के लिए 200 प्रतिशत और तारों के नीचे की भूमि के लिए 30 प्रतिशत मुआवजा देने का निर्देश दिया था। किसान नेता ढालेश साहू के अनुसार, प्रशासन ने इन दरों में कटौती कर टावर बेस के लिए केवल 80 प्रतिशत और नीचे की भूमि के लिए 15 प्रतिशत राशि का भुगतान किया है। 6 महीने से नहीं मिला है मुआवजा ग्राम नगपुरा में आयोजित विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। मातरोडीह के किसान रमेश साहू ने बताया कि छह महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें पूरा मुआवजा नहीं मिला है। किसान बंसीलाल देवांगन ने फसल नुकसान और पेड़ कटाई का पूरा मुआवजा मांगा है। ये किसानों की मांगें नगपुरा, मातरोडीह, टोला, भेडसर, ढांबा और डांडेसरा सहित कई गांवों के किसान आंदोलन में शामिल हुए। किसानों की प्रमुख मांगों में शासन आदेश के अनुसार पूर्ण मुआवजा, खेत की मेड़ों पर लगे पेड़ों का मुआवजा और भेदभावपूर्ण भुगतान की जांच शामिल है।