युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में काउंसलिंग के दौरान विवाद:जांजगीर-चांपा में त्रुटिपूर्ण वरीयता सूची पर शिक्षक नाराज; नई सूची बनाकर दोबारा काउंसलिंग
जांजगीर-चांपा जिले में सहायक शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में विवाद सामने आया है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली काउंसलिंग में शिक्षा विभाग द्वारा जारी वरीयता सूची में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। शिक्षकों का आरोप है कि सूची में वरीयता क्रम और दिव्यांगता नियमों की अनदेखी की गई है। इसके विरोध में शिक्षक मंच पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में हस्तक्षेप किया। जिले के पांच ब्लॉक से बनी वरीयता सूची पर शिक्षकों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। शिक्षकों की मांग थी कि त्रुटिपूर्ण सूची को निरस्त कर ज्वाइनिंग दिनांक के आधार पर नई सूची जारी की जाए। 52 आवेदनों की जांच के बाद त्रुटियों को सुधारा सहायक शिक्षक हरीश गोपाल ने बताया कि नियम-कानून की अनदेखी कर गलत तरीके से सूची बनाई गई। दावा-आपत्ति के लिए समय भी नहीं दिया गया। शिक्षकों का यह भी कहना है कि ट्रांसफर से आए सहायक शिक्षकों को नियमों के विपरीत सीनियर बना दिया गया। अधिकारियों ने 52 आवेदनों की जांच के बाद त्रुटियों को सुधारा। गाइड लाइन को नजरअंदाज करने का आरोप बलौदा ब्लॉक की सहायक शिक्षिका संगीता सोनी ने बताया कि जिला के अधिकारियो ने अतिशेष बनाने और युक्तियुक्त करण की सूची गलत बनाया। जूनियर शिक्षक को सीनियर बनाया गया, BEO को सूची बनाते समय ध्यान रखना चाहिए था कि शासन की गाइड लाइन क्या है, और उसी के आधार पर सूची बनाना था। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को त्रुटि सुधार का अवसर दिया। नई सूची तैयार होने के बाद दोपहर 3 बजे से 252 रिक्त पदों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई। सहायक शिक्षक फेडरेशन आया सामने युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के विरोध मे सहायक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा कि युक्तियुक्त करण की सूची बनाने में BEO स्तर से ही गड़बड़ी हुई है। ऐसे अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि, आज हर हाल ने युक्तियुक्तकरण करेंगे। नई सूची तैयार हो गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ए के भारद्वाज ने कहा कि जांजगीर चांपा जिला के नवागढ़, पामगढ, अकलतरा, बलौदा और बम्हनीडीह ब्लाक से 252 सहायक शिक्षक अतिशेष है और 11 हेड मास्टर शामिल है। आज हर हाल में होगी काउंसलिंग शासन के निर्देशानुसार सभी बी ई ओ से युक्तियुक्त करण की सूची मंगाई गई थी, और काउंसलिंग की जानी थी लेकिन शिक्षकों के आपत्ति के बाद सूची सभी बी ई ओ ने संशोधन कार्य शुरू कर दिया है और आज किसी भी हाल में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।