त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजे:सूरजपुर में सभी 6 भाजपा समर्थित प्रत्याशी हारे, सरगुजा में BJP-कांग्रेस के 3-3 समर्थित प्रत्याशी जीते; एक निर्दलीय को बढ़त

सरगुजा और सूरजपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा को झटका लगा है। पहले चरण में सरगुजा के 7 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस समर्थित 3-3 प्रत्याशी जीते हैं। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जो कांग्रेस विचारधारा की है। वहीं सूरजपुर जिले में पहले चरण में 6 जिला पंचायत क्षेत्रों में भाजपा समर्थित सभी 6 प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। जनपदों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। ये दोनों क्षेत्र अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। इसमें कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्रों का परिणाम सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा समर्थित दिव्या सिसोदिया करीब 13 हजार मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीत गई हैं। अंतिम परिणाम टेबुलेशन के बाद आएंगे। सरगुजा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में मतगणना के दौरान जमकर विवाद हुआ। इस क्षेत्र में युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर की पत्नी पायल तोमर को करीब 2000 मतों से आगे बताया गया है। कांग्रेस ने देर रात तक इस क्षेत्र की मतगणना को लेकर सवाल उठाया। निर्धारित मापदंडों में सर्टीफिकेट मतदान केंद्रों से जारी नहीं किए गए। इन क्षेत्रों में कांग्रेस की जीत सरगुजा के क्षेत्र क्रमांक 3 अंबिकापुर तृतीय से कांग्रेस समर्थित अनिमा केरकेट्टा करीब 6 हजार मतों से चुनाव में जीत गई हैं। यहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी फुलेश्वरी सिंह चौथे स्थान पर रही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 लखनपुर प्रथम से कांग्रेस समर्थित मोनिका पैकरा 7 हजार मतों से चुनाव जीत गई हैं। यहां पूर्व सांसद कमलभान सिंह के पुत्र देवेंद्र सिंह सहित 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतगणना को लेकर कई स्थानों पर विवाद सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 लखनपुर द्वितीय से भाजपा समर्थित विजय अग्रवाल ने करीब 9 हजार मतों से बढ़त बनाई है। यहां दूसरे स्थान पर भाजपा के बागी कामेंद्र राजवाड़े रहे। मतगणना को लेकर कई स्थानों पर विवाद की स्थिति बनीं। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। सरगुजा जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 6 से राधा रवि करीब 1100 मतों से आगे हैं। राधा रवि कांग्रेस नेत्री हैं। उदयपुर के दोनों सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। सरगुजा के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 से निर्दलीय रमुनिया देवी ने बढ़त बनाई है। वे कांग्रेस विचारधारा की हैं। कांग्रेस ने इस सीट पर भी समर्थित प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। जनपदों की स्थिति सरगुजा में पहले चरण में तीन जनपदों में चुनाव हुए हैं। इनमें अंबिकापुर जनपद में भाजपा-कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। बहुमत अंतिम परिणाम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। लखनपुर में भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। उदयपुर क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस का आरोप-निष्पक्ष काउंटिंग नहीं हुई कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अंबिकापुर के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में निष्पक्ष मतगणना नहीं करने का आरोप लगाया है। मतगणना केंद्रों में देर रात तक निर्धारित फार्मेट में सर्टिफिकेट नहीं दिए गए। अलग-अलग सर्टिफिकेट दिए गए। कांग्रेस का आरोप है कि मतगणना केंद्रों में गड़बड़ी की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि टेबुलेशन के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सूरजपुर में भाजपा समर्थित सभी 6 प्रत्याशी हारे सूरजपुर में भाजपा समर्थित सभी 6 प्रत्याशी जिला पंचायत का चुनाव हार गए हैं। हालांकि दो सीटों में भाजपा के बागियों को जीत मिली है। कांग्रेस के समर्थित तीन प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। एक निर्दलीय कांग्रेस समर्थित है। जहां चुनाव हुए, वे भटगांव व प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र की सीटें हैं। सूरजपुर का परिणाम

Feb 18, 2025 - 12:53
 0  5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations