Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी

Mother-Son murder: किराए के मकान में रहते थे मां-बेटा, बेटे का शव अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम महावीरपुर में मिला, जबकि किराए के कमरे में संदिग्ध अवस्था मिला शिक्षिका शव

Oct 11, 2026 - 12:59
 0  0
Surajpur Double Murder: 18 वर्षीय बेटे की हत्या कर फेंकी लाश, 8 घंटे बाद बंद कमरे में शिक्षिका मां का भी मिला शव, फैली सनसनी

अंबिकापुर। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मां-बेटे की नृशंस हत्या (Surajpur Double murder news) कर शव अलग-अलग जगह छोड़ दिया गया। महिला शिक्षिका थी, पति की मौत के बाद वह 18 वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी। बेटा 12वीं का छात्र था। शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे बेटे की लाश जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुर कालीघाट के पीछे वाले सडक़ पर मिली थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो बाहर से ताला लगा हुआ था। देर शाम जब पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो शिक्षिका का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। सूरजपुर में डबल मर्डर की इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मां-बेटे की किसने नृशंस हत्या की? इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations