Fraud News: बैंक मैनेजर और युवक से 32 लाख ठगी, मुंबई-पुणे से धराए दो आरोपी

Fraud News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी की गई। उसने इसकी शिकायत मंदिरहसौद थाना में की थी। पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर ने की।

Nov 12, 2025 - 15:35
 0  15
Fraud News: बैंक मैनेजर और युवक से 32 लाख ठगी, मुंबई-पुणे से धराए दो आरोपी

Fraud News: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर बैंक मैनेजर और युवक से 34 लाख रुपए ऐंठने वाले दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। जॉब में अत्यधिक लाभ का झांसा देकर आरोपियों ने धोखाधड़ी की थी। इनमें से एक आरोपी को मुंबई और दूसरे को पुणे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रामसागरपारा ब्रांच में मैनेजर आशुतोष कुमार ने शिकायत की थी कि उनसे 17.82 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी सरफराज अंसारी (20) को पुणे से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी की ठगी गई संपूर्ण पीड़ित को वापस कराई।

अन्य मामले में प्रार्थी देवेश साहू से ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के बहाने 16 लाख की धोखाधड़ी की गई। उसने इसकी शिकायत मंदिरहसौद थाना में की थी। पुलिस ने रिपोर्ट पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर ने की। जांच में सोशल मीडिया ऐप और बैंक से प्राप्त जानकारी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की गई।

आरोपी मयूर जोशी (29) अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी में संलिप्त हो गया था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल में भेजा दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations