बिहार चुनाव नतीजों पर अरुण साव का बड़ा बयान, बोले- दुष्प्रचार को नकारकर जनता ने दिया स्पष्ट जनादेश
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में एनडीए के ऐतिहासिक बहुमत पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तीन-चौथाई बहुमत जनता की सुशासन और विकास में आस्था को दर्शाता है।
Bihar Elections 2025: बिहार में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे ऐतिहासिक हैं; एनडीए को तीन-चौथाई से ज़्यादा बहुमत मिला है। यह सुशासन और विकास पर जनता की मुहर है। जनता ने डबल इंजन वाली सरकार, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम पर मुहर लगाई है। महागठबंधन के तमाम दुष्प्रचार को नकारते हुए बिहार की जनता ने विकास और सुशासन को चुना है। मैं बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ।
What's Your Reaction?





