आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई धान खरीदी! पहले दिन 188 केंद्रों में किसानों ने बेचा 18,639 क्विंटल धान…
CG News: रायपुर प्रदेश में शनिवार से धान खरीदी की शुरुआत आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई है। कहीं ऑपरेटर नदारद थे तो कहीं पर कर्मचारी नहीं थे।
CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में शनिवार से धान खरीदी की शुरुआत आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई है। कहीं ऑपरेटर नदारद थे तो कहीं पर कर्मचारी नहीं थे। पहले दिन 188 केंद्रों में 18639 क्विंटल धान की खरीदी हुई। कुछ खरीदी केंद्रों पर किसानों ने खुद अपना धान तौलने का काम किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर जिले के सेंदरी केंद्र में वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला के महराजपुर में धान खरीदी की शुरुआत की।
CG News: किसानों ने खुद तौला अपना धान
कुछ खरीदी केंद्रों में स्टाफ की कमी के चलते किसानों को स्वयं तराजू और मशीनों का संचालन करना पड़ा। कई जगह समिति प्रबंधन के कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली, लेकिन कई स्थानों पर अव्यवस्था की तस्वीरें भी सामने आईं।
डिप्टी सीएम ने की खरीदी की औपचारिक शुरुआत
- राज्य सरकार की ओर से दो उपमुख्यमंत्रियों ने अलग-अलग जिलों में धान खरीदी प्रक्रिया का शुभारम्भ किया।
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर जिले के सेंदरी केंद्र में खरीदी प्रारंभ कराई।
- डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला के महराजपुर केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत की।
- सरकार ने दावा किया है कि आगामी दिनों में खरीदी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा केंद्रों में सभी आवश्यक कर्मचारी और ऑपरेटर तैनात कर दिए जाएंगे।
What's Your Reaction?





