रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म:सोशल मीडिया में हुई पहचान, प्रेग्नेंट पर परिजनों को पता चला, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई, तब उसके परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 साल नाबालिग की जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से मार्च 2024 में जूटमिल थाना क्षेत्र के भाठनपाली निवासी सागर खुंटे (24) से हुई थी। जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। शादी की बात कहकर परिजनों से मिलवाया इस दौरान सागर ने उसे पसंद करने की बात कही। इसके बाद सागर खुंटे 23 दिसबंर 2024 की दोपहर 3 बजे बाइक से रेगड़ा के रेलवे पुल के पास पहुंचा और उसे बाइक में बैठाकर अपने घर ले गया। जहां उसने अपने परिजनों को उससे शादी करने की बात कहकर मिलवाया। कई बार बनाए संबंध इसके बाद रात में पीड़िता वहीं रुक गई। तब सागर खुंटे ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और कई बार उसे ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। ऐसे में वह गर्भवती हो गई। अगस्त 2025 में पेट का साइज बढ़ने पर परिजनों को शक हुआ। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई जिसके बाद उन्होंने पूछताछ की, तो नाबालिग ने पूरे मामले की जानकारी दी। ऐसे में पीड़िता की मां ने महिला थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Nov 18, 2025 - 16:52
 0  19

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations