CGPSC आज जारी करेगा 2025 के लिए नोटिफिकेशन, 240 पदों के लिए आएगी वैकेंसी, डिप्टी कलेक्टर और DSP के पद में बढ़ोतरी

CGPSC 2025: राज्य सेवा के माध्यम से होगी। डिप्टी कलेक्टर के इस बार 10 से अधिक पद होंगे। पिछली बार 7 थे। इसी तरह डीएसपी के लिए भी 10 से अधिक पद रहेंगे।

Nov 26, 2025 - 16:41
 0  27
CGPSC आज जारी करेगा 2025 के लिए नोटिफिकेशन, 240 पदों के लिए आएगी वैकेंसी, डिप्टी कलेक्टर और DSP के पद में बढ़ोतरी

CGPSC 2025: राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन आज जारी होने के आसार हैं। इसके तहत करीब 240 पदों के लिए वैकेंसी आएगी, जो 17 से 20 सेवाओं के लिए होगी। सर्वाधिक पद नायब तहसीलदार के लिए होंगे। इसी तरह मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ख और ग वर्ग की भर्ती भी राज्य सेवा के माध्यम से होगी। डिप्टी कलेक्टर के इस बार 10 से अधिक पद होंगे। पिछली बार 7 थे। इसी तरह डीएसपी के लिए भी 10 से अधिक पद रहेंगे।

पिछली बार 246 पदों के लिए भर्ती निकली

पिछली बार 246 पदों के लिए भर्ती निकली थी। इसकी तुलना में पदों की संख्या कम है। इसी तरह पिछले दस वर्षों के आंकड़ों को देखें तो 2015 में सबसे अधिक 352 पदों के लिए भर्ती आई ​थी। सात बार दो सौ से अधिक पद थे। जबकि दो बार संख्या दो सौ से कम थी। 26 नवंबर की शाम को सीजीपीएससी से सूचना जारी होने की संभावना है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएससी, छग राज्य वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक (वित्त विभाग),

सहायक संचालक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), सहायक संचालक / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, छग अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी, नायब तहसीलदार, राज्य कर निरीक्षक, आबकारी उप निरीक्षक, उप पंजीयक, सहकारी निरीक्षक/ सहकारिता विस्तार अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक का पद शामिल है।

सीजीपीएससी 2025 को लेकर यह संभावना थी कि इस बार नियमों में संशोधन होगा, लेकिन इस बार भी कोई बदलाव होने नहीं जा रहा है। पिछली बार की तरह ही प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी। सिलेबस भी नहीं बदलेगा। इसी तरह प्रीलिम्स फरवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations