दो बार चक्काजाम,नगरबंद-हंगामे के बाद 13 गिरफ्तार:सरगुजा में मारपीट और हंगामा करने वालों पर कार्रवाई, विधायक की समझाइश के बाद आंदोलन थम गया

सरगुजा जिले के सीतापुर उरांवपारा में घुसकर उत्पात मचाया गया। एक युवक से मारपीट भी की गई। घटना के बाद सोमवार रात हंगामा हुआ। मंगलवार को दो बार चक्काजाम किया गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उरांव समाज ने नगर बंद का आह्वान करते हुए फिर से चक्काजाम किया। विधायक के समझाने और पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलनकारी शांत होकर लौट गए थे। जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को एक शादी समारोह में नाचने को लेकर उरांवपारा के युवक अमन खेस का विवाद निक्कू खान और महेश दास से हो गया था। अगले दिन भी दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए। 1 दिसंबर की रात करीब 8 बजे निक्कू खान करीब 25 साथियों के साथ उरांवपारा पहुंचा और वहां हंगामा करते हुए एक युवक के साथ मारपीट की। मंगलवार को नगर बंद और चक्काजाम किया 1 दिसंबर को दोनों पक्षों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया था। निक्कू खान की एफआईआर दर्ज हुई, लेकिन दूसरे पक्ष की एफआईआर दर्ज नहीं की गई। रात में युवकों ने मोहल्ले में घुसकर उत्पात मचाया। इसके बाद नाराज लोगों ने थाने के सामने धरना दिया और नेशनल हाईवे पर 4 घंटे तक चक्काजाम किया। मंगलवार को उरांव समाज ने रैली निकाली और नगर बंद करा दिया। समाज के लोग थाने के सामने धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की। विधायक रामकुमार टोप्पो भी पहुंचे और उन्होंने आंदोलनकारियों से बात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। 13 आरोपी गिरफ्तार, आश्वास पर लौटे लोग मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की और तुरंत कार्रवाई करते हुए टोकोपारा सीतापुर के युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में हीरालाल कुजूर (23), छोटू खान (24), आशिक खान (20), सुहेल खान (24), अनिल कुजूर (18), रेसालत खान (22), बाबूआलम (24), फैजुल्ला खान (33), मोह. मुरतजा (28), मोहसीन खान (21), जावेद अहमद (25), शाबीर हसन (36) और अतीक खान (27) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लाठी, डंडा आदि जब्त किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी और विधायक के आश्वासन के बाद हंगामा शांत हुआ और आंदोलनकारी लौट गए। फिलहाल पुलिस इलाके में नजर बनाए हुए है।

Dec 3, 2025 - 11:59
 0  12

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations