कपड़े सिलवाने के बहाने महिला से माँगा नंबर, फिर… अश्लील कॉल कर देता रहा धमकियाँ, जानें शादीशुदा युवक की शर्मनाक हरकतें…

CG Crime News: भिलाई जिले में खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला को लंबे समय तक अश्लील फोन कॉल और धमकियों से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है।

Dec 5, 2025 - 17:40
 0  18
कपड़े सिलवाने के बहाने महिला से माँगा नंबर, फिर… अश्लील कॉल कर देता रहा धमकियाँ, जानें शादीशुदा युवक की शर्मनाक हरकतें…

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक महिला को लंबे समय तक अश्लील फोन कॉल और धमकियों से परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता कपड़े सिलने का काम करती है। आरोप है कि एक शादीशुदा युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने महिला के घर आया और इसी दौरान उसका मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद वह लगातार उसे परेशान करने लगा।

शिकायत में महिला ने बताया कि शुरुआत में आरोपी सामान्य बातचीत करता था, लेकिन कुछ ही समय बाद वह बार-बार फोन कर अश्लील बातें करने लगा। इतना ही नहीं, उसने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर गाली-गलौज की और किडनैप करने की धमकी तक दी।

CG Crime News: भिलाई में महिला से दुर्व्यवहार

पीड़िता के पति ने भी आरोपी की हरकतों का विरोध किया था, जिसके बाद कुछ समय तक युवक शांत रहा। लेकिन 28 नवंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे उसने फिर अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार आरोपी फोन पर प्रेम संबंध का झांसा देने की कोशिश करता है और मना करने पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल और नंबरों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations