शीतलहर का प्रकोप.. आज से 15 जनवरी तक बदली स्कूलों की टाइमिंग, कलेक्टर का बड़ा फैसला

School Time Change: प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस बीच दुर्ग जिला कलेक्टर ने बढ़ते ठंड को देखते हुए 15 जनवरी तक स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है…

Dec 13, 2025 - 16:43
 0  11
शीतलहर का प्रकोप.. आज से 15 जनवरी तक बदली स्कूलों की टाइमिंग, कलेक्टर का बड़ा फैसला

School Time Change: दुर्ग जिला इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री और गिरने की चेतावनी जारी की है। ऐसे में बढ़ती ठंड और बच्चों को स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों का नया संचालन समय लागू कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से 15 जनवरी तक लागू रहेगा।

School Time Change: तापमान में जारी है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग जिले में अगले तीन से पांच दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में 1-2 डिग्री की और गिरावट संभावित है। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। ऐसे में सुबह सुबह स्कूल जाने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य को देखते हुए प्रशासन ने समय में बदलाव किया है।

अधिकतम तापमान में गिरावट जारी

शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री तक रहा है। वहीं दूसरे दिन दो डिग्री और गिरकर पारा 28.2 डिग्री तक पहुंच गया। यानी दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान जल्द ही 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात के समय टाउनशिप और आउटर क्षेत्रों में कोहरा बढ़ रहा है।

स्कूल का शेड्यूल 15 जनवरी तक लागू

जिला शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, सीजी बोर्ड तथा अन्य पाठ्यक्रमों के स्कूलों पर लागू होगा।

स्कूल संचालन का नया शेड्यूल

पहली पाली

सुबह संचालित होने वाले स्कूल
सुबह 8 बजे से 11.45 बजे तक
शनिवार: दोपहर 12.15 से 4.15 तक

दूसरी पाली

दोपहर में संचालित स्कूल
समय: दोपहर 12 बजे से 4.45 तक
शनिवार: सुबह 8 बजे से 12 बजे तक

एक पाली वाले सभी स्कूल

सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक
शनिवार: सुबह 8 बजे से 12 बजे तक

यह समय परिवर्तन बीएसपी संचालित विद्यालयों और सभी सीबीएसई स्कूलों में भी लागू होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations