भाजपा OBC मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, किसे मिला बड़ा मौका, देखें नाम

BJP Chhattisgarh: बीजेपी ने आज ओबीसी मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है…

Dec 17, 2025 - 08:59
 0  9
भाजपा OBC मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा, किसे मिला बड़ा मौका, देखें नाम

BJP Chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छत्तीसगढ़ ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

BJP Chhattisgarh: संभागों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, राजेन्द्र नायक को रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी शांतनु साहू को सौंपी गई है। दुर्ग संभाग के लिए राजेन्द्र जायसवाल को प्रभारी और तुलसी साहू को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी होरीलाल सिन्हा को दी गई है, जबकि बस्तर संभाग का प्रभारी हेमराज सोनी को नियुक्त किया गया है।

महिलाओं को भी दी गई जिम्मेदारी

इसके अलावा संगठन में उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, मंत्री, सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी सहित कई अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। खास बात यह है कि नई सूची में महिलाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संगठन में उनकी भागीदारी और भूमिका को और मजबूत किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक ढांचा सुदृढ़ होगा और आगामी चुनावों व राजनीतिक गतिविधियों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सक्रियता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations