CG News: कांग्रेस संगठन में फेरबदल की आहट, जिलाध्यक्षों के बाद अब प्रदेश प्रभारी बदलने की संभावना

CG News: कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को बदले जाने की चर्चा तेज हो गई है।

Dec 19, 2025 - 07:51
 0  8
CG News: कांग्रेस संगठन में फेरबदल की आहट, जिलाध्यक्षों के बाद अब प्रदेश प्रभारी बदलने की संभावना

CG News: कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। इन सबके बीच संगठन खेमा में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट को बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों का तो यह भी कहना है कि प्रदेश प्रभारी शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी मंशा पर जता दी है। यदि ऐसा होता है तो आने वाले दिन में छत्तीसगढ़ की राजनीति में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

CG News: कांग्रेस-भाजपा के प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चा

वैसे भी वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बाद नए प्रभारी की नियुक्ति तय मानी जा रही है। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस-भाजपा के प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इससे भाजपा की तुलना में कांग्रेस के नेता थोड़ा ज्यादा ङ्क्षचतित नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं को इस बात का डर सता रहा है कि उन्हें फिर नए प्रभारी के साथ तालमेल बैठाना होगा।

ठीक इसके विपरीत भाजपा खेमा में थोड़ा उत्साह नजर आ रहा है। क्योंकि यहां के प्रदेश प्रभारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में नबीन के करीबी लोगों को आने वाले समय में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इसका सबसे अधिक फायदा युवा मोर्चा के पुराने लोगों को मिलेगा। इसके हिसाब से अब सियासी गुणा-भाग का दौर भी शुरू हो गया है। कार्यकर्ता भी इस बात को समझ रहे हैं कि किसे ज्यादा और किसे कम महत्व देना है।

तय होगा 2028 का भविष्य

कांग्रेस-भाजपा दोनों के लिए प्रभारी की नियुक्ति अहम होगी, क्योंकि वर्ष 2028 में विधानसभा का चुनाव होना है। यदि दोनों राजनीतिक दल समय रहते फैसले करते हैं, तो नए प्रभारियों को प्रदेश का राजनीतिक गणित समझने में आसानी होगी। इसके आधार पर भी चुनावी रणनीति भी बना सकेंगे।

कांग्रेस में कार्यकारिणी का नहीं हो सका विस्तार

CG News: वर्तमान में भाजपा की तुलना में कांग्रेस का संगठन कमजोर नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए है कि नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कांग्रेस में प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

इसके साथ ही इनके कामकाज भी सतत निगरानी की जा रही है। इसके परे कांग्रेस महिला मोर्चा की सक्रियता कम दिखाई दे रही है। यही स्थिति युवा कांग्रेस और एनएसयूआई में दिखाई दे रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह गुटबाजी है। इसके अलावा इनके पदाधिकारी भी लगातार आपराधिक मामलों में पकड़े जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow