CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी, 95 ASP और DSP का तबादला | पूरी सूची देखें
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 95 ASP और DSP अधिकारियों का तबादला किया है। इस बड़े ट्रांसफर लिस्ट से कई जिलों में पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। यहां देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट और जानिए किसे कहां नई जिम्मेदारी मिली।
CG Police Transfer: राज्य सरकार ने पुलिस मकहमे में बड़ी सर्जरी करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 35 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 60 डीएसपी स्तर के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर नई जगहों पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।
गृह विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी नियमानुसार समय पर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करें। प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को नियमित प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
What's Your Reaction?





