CG Police Transfer: नए साल के पहले दिन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP के आदेश से बदली कई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट

CG Police Transfer: कांकेर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा जिले में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है।

Jan 1, 2026 - 14:17
 0  11
CG Police Transfer: नए साल के पहले दिन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP के आदेश से बदली कई जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उत्तर बस्तर कांकेर द्वारा जिले में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार पुलिस विभाग में पदस्थ कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षकों को अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगा।

CG Police Transfer: प्रशासनिक कारणों से तबादले

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले प्रशासनिक कारणों से किए गए हैं। आदेश में कुल 9 अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें एक थाने या इकाई से हटाकर दूसरे थाने में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नए साल के पहले दिन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल(photo-patrika)

थाना प्रभारियों में बदलाव

जारी सूची के अनुसार कुछ थाना प्रभारियों को नए थानों की कमान सौंपी गई है, वहीं कुछ अधिकारियों को लाइन या रक्षित केंद्र से थानों में पदस्थ किया गया है। इससे जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की मंशा साफ झलकती है।

जिला पुलिस व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम

पुलिस विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से कार्यकुशलता बढ़ेगी और क्षेत्रीय पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी। नए पदस्थापना स्थलों पर अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

1 जनवरी 2026 से आदेश लागू

तबादला आदेश पर पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर के हस्ताक्षर हैं और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू माना गया है। संबंधित थानों और शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह प्रशासनिक बदलाव जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations