छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू भेजे गए जेल, 42 लाख की धोखाधड़ी का है मामला
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में सहकारी बैंक से जुड़े धोखाधड़ी मामले में जैजैपुर से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. किसान क्रेडिट कार्ड लोन के नाम पर फर्जी दस्तावेजों से 42.78 लाख रुपये की निकासी का आरोप है. कोर्ट ने विधायक को 22 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा है.
What's Your Reaction?





