छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए अग्निवीर बनने का मौका, सरगुजा से बस्तर तक प्रक्रिया शुरू, दलालों से सावधान रहने की अपील
छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत धमतरी के इनडोर स्टेडियम से हो गई है. 10 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक चलने वाली इस रैली में प्रदेश के 33 जिलों के 8999 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. भर्ती प्रक्रिया केवल ऑनलाइन CEE परीक्षा में सफल युवाओं के लिए आयोजित की जा रही है. प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा और परिवहन की पुख्ता व्यवस्था करते हुए दलालों से सावधान रहने की अपील की है.
What's Your Reaction?





