IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के संकेत, बारिश-कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: कड़ाके की ठंड झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Jan 16, 2026 - 08:49
 0  5
IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत के संकेत, बारिश-कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

IMD Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को भीषण ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मध्य भारत में भी धीरे-धीरे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

IMD Weather Update: 5 राज्यों में बारिश की संभावना

IMD ने बताया है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं, पंजाब में 18 से 20 जनवरी के बीच बारिश के आसार जताए गए हैं। बारिश के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 16 से 21 जनवरी के बीच कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी इलाकों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

तापमान में कितना होगा बदलाव

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। पूर्वी भारत में भी 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

महाराष्ट्र-गुजरात में अलग असर

मौसम विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, गुजरात में इसी अवधि में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने के आसार हैं। अन्य राज्यों में फिलहाल तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

घने कोहरे का अलर्ट जारी

IMD ने कई राज्यों के लिए घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 17 जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा बना रह सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18 जनवरी तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जनवरी तक कोहरे का असर देखने को मिलेगा।

इसके अलावा बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 19 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है। असम और मेघालय में 18 जनवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी

IMD ने चेताया है कि 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा में 16 और 17 जनवरी को शीतलहर चलने की आशंका है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी 16 जनवरी को शीतलहर के हालात बन सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations