रातें सर्द, दिन भी ठिठुरन भरे… छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर जारी, मकर संक्रांति के बाद भी नहीं मिली राहत

CG Weather Update: कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है।

Jan 20, 2026 - 11:53
 0  8
रातें सर्द, दिन भी ठिठुरन भरे… छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर जारी, मकर संक्रांति के बाद भी नहीं मिली राहत

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर लगातार जारी है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्द हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को सुबह और रात के समय अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

CG Weather Update: 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

प्रदेश के कई इलाकों में तापमान फिर से 10 डिग्री से नीचे चला गया है। ठंड के कारण सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है, वहीं लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। हालांकि सोमवार को ठंड में थोड़ी कमी दर्ज की गई थी, जिससे लोगों को राहत की उम्मीद जगी थी।

शीतलहर को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 10 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, अंबिकापुर, बस्तर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है।

अभी कुछ दिन और सताएगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर के चलते इन जिलों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। राजधानी रायपुर में भी आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

तापमान बढ़ने की उम्मीद, लेकिन राहत में देरी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल ठंड से पूरी राहत मिलने में समय लगेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations