CG Weather Update: आज रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह धुंध, दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड

CG Weather Update: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने का अनुमान जताया है।

Jan 23, 2026 - 14:52
 0  5
CG Weather Update: आज रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह धुंध, दिन में हल्की गर्मी, रात में ठंड

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे रात की ठंड से कुछ राहत मिलेगी। इसके बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, हालांकि बाद में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

CG Weather Update: पिछले 24 घंटे का मौसम हाल

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस अवधि में दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का असर बना रहा, वहीं दिन में हल्की गर्मी महसूस की गई।

फिलहाल छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित करने वाले दो प्रमुख सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक पछुआ हवाओं में द्रोणिका के रूप में स्थित है, जबकि पूर्वोत्तर क्षेत्र में उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिससे हवाओं की गति तेज बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है।

आज रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कुल मिलाकर दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना रहेगा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिन की राहत के बाद ठंड दोबारा लौट सकती है, खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय सावधानी बरतें और बदलते मौसम के अनुसार खुद को सुरक्षित रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations