Raipur: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का किया भूमिपूजन

चित्रोत्पला फिल्म सिटी छत्तीसगढ़ की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को देगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Jan 25, 2026 - 09:12
 0  15
Raipur: छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 जनवरी को रायपुर (Raipur) के माना-तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर का भूमिपूजन (Bhoomi Pujan) किया। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में आज एक और कड़ी जुड़ गई है। वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए हमने आज चित्रोत्पला फिल्म सिटी (Chitrotpala Film City) का भूमिपूजन किया है। यह पहल प्रदेश की कला और प्रतिभा को नई ऊंचाई देगी। साथ ही रचनात्मक अर्थव्यवस्था (Economy) को नई गति देगी।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस की तैयारियों पर गृहमंत्री ने कहा- बस्तर में लोकतंत्र बोल रहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations