Raipur: कांग्रेस ने धान खरीदी को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर बोला हमला
CG News: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले साल के मुकाबले कम खरीदी की है। उन्होंने मांग की कि 15 दिन औ खरीदी की जाए...
धान खरीदी (Paddy Procurement) को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज (PCC Chief Deepak Baij) ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर षड्यंत्र रखने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ बैज ने रायपुर (Raipur) में 2 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस वर्ष सरकार ने 165 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य रखा था, लेकिन मात्र 139 लाख 85 हजार मीट्रिक टन ही खरीदी हुई। पिछले साल सरकार ने 149 लाख मीट्रिक टन धान (Dhan) खरीदा था, इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले 9 लाख 15 हजार मीट्रिक टन कम की खरीदी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार 15 दिन के लिए अभियान चलाकर फिर से एमएसपी (MSP) पर धान की खरीदी करे।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- नकली खाद व बीज हैं किसानों के लिए बड़ी समस्या
What's Your Reaction?





