Agniveer Recruitment 2027: रायपुर में ऑनलाइन पंजीयन शुरू, जुलाई-अगस्त में होगी CEE परीक्षा, जल्दी करें आवेदन
Agniveer Recruitment 2027: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Agniveer Recruitment 2027: छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर 01 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
Agniveer Recruitment 2027: जुलाई-अगस्त में होगी सीईई परीक्षा
भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन कॉनमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित किया जाएगा। इस लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जनवरी 2027 में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जहां आगे की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
पंजीयन संख्या के आधार पर तय होते हैं पद
भर्ती कार्यालय के अनुसार, छत्तीसगढ़ को मिलने वाले अग्निवीर पदों की संख्या पंजीयन की कुल संख्या के अनुपात में तय की जाती है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2023-24 में 14,153 पंजीयन पर 895 पद आबंटित हुए, वर्ष 2024-25 में 19,355 पंजीयन पर 731 पद मिले, जबकि वर्ष 2025-26 में 28,547 युवाओं ने पंजीयन कराया।
इन आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2027 के लिए छत्तीसगढ़ को लगभग 1100 से 1300 पद आवंटित हो सकते हैं। युवाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?





