Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, नए मेडिकल कॉलेज सहित कई घोषणाएं, जानें यहां

Chhattisgarh Budget 2026: बजट में प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में होम्योपैथी कॉलेज खोलने का भी प्रावधान किया गया है।

Feb 25, 2026 - 07:40
 0  6
Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, नए मेडिकल कॉलेज सहित कई घोषणाएं, जानें यहां

Chhattisgarh Budget 2026: छत्त्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इस बार बजट ‘संकल्प’ थीम रखा गया। प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। इस बार के बजट में सरकार का फोकस शहर से लेकर ग्रामीण और आदिवासी अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर रहा।

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, नए मेडिकल कॉलेज सहित कई घोषणाएं, जानें यहां

Chhattisgarh Budget:-स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं

  • दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और कुनकुरी में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी
  • रायपुर में बनेगा होम्योपैथी कॉलेज
  • बस्तर और सरगुजा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए चिकित्सकों की भर्ती
  • बस्तर, सरगुजा और दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • आयुष्मान योजना के लिए 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • 10 करोड़ रुपये से मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा
  • एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • मेडिकल कॉलेज इंटर्न हॉस्टल के लिए 35 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेजों का निर्माण
  • शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के तहत सरकारी और गैर-सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की सुविधा हेतु 1,500 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • कर्मचारियों के लिए कैशलेस उपचार योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान
  • रायपुर (कालीबाड़ी) में 200 बिस्तर मातृ-शिशु अस्पताल तथा चिरमिरी में जिला अस्पताल निर्माण
  • 25 डायलिसिस केंद्र एवं 50 जन औषधि केंद्र
  • बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान
  • रायपुर में एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट
  • 25 से अधिक CHCs, PHCs और SHCs भवन निर्माण हेतु प्रावधान
Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात, नए मेडिकल कॉलेज सहित कई घोषणाएं, जानें यहां

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations