CG Rajya Sabha Eelection: बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने भरा पर्चा, 16 को वोटिंग

CG Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम में अपना नामांकन दाखिल किया..

Mar 6, 2026 - 11:21
 0  8
CG Rajya Sabha Eelection: बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने भरा पर्चा, 16 को वोटिंग

CG Rajya Sabha Eelection: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से लक्ष्मी वर्मा ने पर्चा भरा, उन्होंने महिलाओं की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही। इधर दूसरी बार प्रत्याशी बनाई गई फूलो देवी नेताम ने नामांकन दाखिल किया। बीजेपी के जीत का दावा करते हुए सीएम साय ने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय पदाधिकारिगण की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

CG Rajya sabha Elections

CG Rajya Sabha Eelection: सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व

मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा। उनकी यह उम्मीदवारी न केवल राजनीतिक दायित्व है, बल्कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास, सम्मान और सहभागिता का प्रतीक भी है।

फूलोदेवी नेताम ने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस पार्टी की ओर से राज्यसभा की सीट के लिए फूलोदेवी नेताम ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा में नेता -प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता मौजूद रहे।

CG Rajya sabha elections

बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटें खाली हो रही हैं, इनमें से एक फूलोदेवी नेताम और दूसरा केटीएस तुलसी की है, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इस सीट के लिए कराए जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर से रिपीट किया है।

लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर

स्थानीय राजनीति से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाली लक्ष्मी वर्मा ने पार्षद से लेकर राज्यसभा तक का सफर तय कर एक नई मिसाल कायम की है। उनका राजनीतिक जीवन जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने वर्ष 1994 में रायपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 से पार्षद के रूप में राजनीति में कदम रखा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations