Liquor Sale: रायपुर वाले पी गए 58 करोड़ से अधिक की शराब, होली में इस बार अंग्रेजी की रही डिमांड
Liquor sale on festival: इस बार होली में पहले से ज्यादा शराब की बिक्री हुई है। त्योहार से पहले और दूसरे दिन जमकर शराब की खरीदारी हुई। चार दिन में 58 करोड़ से अधिक की शराब गटक गए..
Liquor sale on festival: नारद योगी. त्योहारी सीजन में रायपुर जिले में शराब की खपत बढ़ गई है। इस साल होली के समय महज 4 दिन में ही रायपुरियंस 58 करोड़ रुपए से अधिक की शराब पी गए। यह पिछले साल होली के दौरान हुई कुल बिक्री से 1.50 करोड़ से अधिक है। इसमें भी अंग्रेजी शराब की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है। अंग्रेजी शराब 32 करोड़ से अधिक की बिकी है। होली के एक दिन पहले भी जिले में रिकार्ड शराब बिक्री हुई। एक ही दिन में 21 करोड़ से अधिक की शराब बिक्री हुई।
Liquor sale on festival: ऐसे हुई आबकारी की कमाई
1 मार्च : 12 करोड़ 11 लख 28 हजार 110 रुपए।
2 मार्च: 15 करोड़ 94 लाख 4 हजार 40 रुपए
3 मार्च: 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपए
4 मार्च को होली के चलते शराब दुकानें बंद रहीं।
5 मार्च: 8 करोड़ 31 लाख 82 हजार 130 रुपए
अंग्रेजी शराब की बिक्री ज्यादा
इस साल होली में अंग्रेजी शराब की डिमांड अधिक रही। 1 से 5 मार्च के बीच जिले में 32 करोड़ 20 लाख 88 हजार 840 रुपए की विदेशी स्प्रीट की बिक्री हुई है। देशी शराब 18 करोड़ 59 लाख 27 हजार 340 रुपए की बिकी है।
होली में शराब दुकानें खोलने की थी तैयारी
इस साल होली पर भी शराब दुकानें खोलने की तैयारी थी। आबकारी नीति में इसकी अनुमति दी गई थी। हालांकि बाद में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसे रद्द कर दिया था। होली के दिन शराब दुकानें पहले की तरह बंद रखने का आदेश जारी किया गया।
What's Your Reaction?





