Teejan Bai: पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती की सलाह
Teejan Bai: पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की तबीयत बिगड़ गई है। उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) सामान्य से कम आया है, जिसके बाद डॉक्टरों ने एम्स में भर्ती की सलाह दी है..
Pandavani singer Teejan Bai Health: प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की सेहत में गिरावट आई है। रविवार को जांच करने के लिए चिकित्सकों की टीम उनके गांव गनियारी पहुंची थी। यहां जांच में उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) सामान्य से कम आया है। इसके साथ-साथ रेंडम शुगर 142 और पल्स 71 प्रति मिनट रहा। डॉ. तीजन बाई के खानपान में गिरावट की वजह से शारीरिक कमजोरी आ गई है। बैठने में तकलीफ हो रही है।
Teejan Bai: परिजनों को एम्स में भर्ती की सलाह
चिकित्सकों की टीम ने उनके परिजनों को आहार की मात्रा बढ़ाने व एम्स, रायपुर में दाखिल करने की सलाह दी है। एम्स में मेडिसिन विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी( स्नायु) विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने उनका फिजियोथेरेपी भी कराया।
पहले से हो गई हैं कमजोर
डॉ. तीजन बाई की बहु वेणू देशमुख ने बताया कि उन्होंने खाना कम कर दिया है। जूस, मेवा और प्रोटीन वगैरह दिया जा रहा है। वह पहले से कमजोर हो गई हैं। अधिक वक्त तक बैठ नहीं पाती, बात भी नहीं करती, बातों को समझ जरूर रही है। उन्होंने बताया कि जिस एक्सपर्ट को एम्स में उनको दिखाया जाता है, वह सोमवार को बैठते हैं, इस वजह से सोमवार को लेकर जाने की तैयारी है।
What's Your Reaction?





