‘मैं जिंदा हूं’ साबित करने की जंग! 4 महीने से दफ्तरों के चक्कर काट रही बिलासपुर की गया
Bilaspur News : बिलासपुर के पचपेड़ी गांव की गया बाई कुर्रे को आधार में मृत घोषित कर दिया गया है. इस गलती के कारण उनका आधार डीएक्टिवेट हो गया और पेंशन व राशन बंद हो गया. चार महीने से वह कलेक्टर कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं. बीमार होने के बावजूद उन्हें इलाज और अपने पैसे तक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
What's Your Reaction?





