New Toll Plaza: नेशनल हाईवे 53 पर नया टोल तय! 8 गांवों के बीच कहीं भी बन सकता है प्लाजा, अधिसूचना जारी

New Toll Plaza: आठ गांवों में 3.5 से 24 किलोमीटर के दायरे में कहीं भी एक नया टोल प्लाजा बनाया जा सकता है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक 92 किमी. लंबे फोर लेन सडक़ का निर्माण अंतिम चरणों में हैं।

May 11, 2026 - 16:36
 0  0
New Toll Plaza: नेशनल हाईवे 53 पर नया टोल तय! 8 गांवों के बीच कहीं भी बन सकता है प्लाजा, अधिसूचना जारी

New Toll Plaza: प्रदेश में भारतमाला परियोजना की चमचताती सडक़ों के साथ अब टोल प्लाजा की भी मार पडऩे वाली है। प्रदेश में मौजूदा 25 टोल प्लाजा के बाद अब 26वें टोल प्लाजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दुर्ग एनएच-53 के टेडेसरा से आरंग भारतमाला कॉरिडोर में टोल प्लाजा निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है।

थनौद, धनोरा, कोलिहापुरी, उमरपोटी, हनौदा, खोपली, पिसेगांव और पुरई के बीच इन आठ गांवों में 3.5 से 24 किलोमीटर के दायरे में कहीं भी एक नया टोल प्लाजा बनाया जा सकता है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक 92 किमी. लंबे फोर लेन सडक़ का निर्माण अंतिम चरणों में हैं। मंत्रालय ने दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इधर दुर्ग-आरंग भारतमाला में भी नए स्थानों का चयन किया जा रहा है।

दो साल में कई नए टोल प्लाजा

रायपुर-विशाखापट्नम भारतमाला प्रोजेक्ट समेत प्रदेश की दो बड़ी सडक़ परियोजनाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में अगले दो वर्षों के भीतर प्रदेश में सात से अधिक नए टोल प्लाजा शुरू होने की संभावना है। खास बात यह है कि रायपुर-विशाखापट्नम कॉरिडोर में औसतन हर 25 किलोमीटर पर टोल प्लाजा प्रस्तावित बताया जा रहा है। यानी हाईवे पर सफर जितना तेज होगा, जेब पर खर्च भी उतना ही भारी पड़ेगा।

60 किमी. का नियम, लेकिन इससे कम दूरी पर टोल प्लाजा

सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक 60 किमी. या इससे अधिक की दूरी पर ही टोल प्लाजा का निर्माण किया जाना है, लेकिन छत्तीसगढ़ की स्थिति पर गौर करें को सरायपाली से राजनांदगांव तक औसत 46 किमी. की दूरी पर 5 से 6 टोल प्लाजा खड़े कर दिए गए हैं। छुईपाली, ढांक, मंदिर हसौद, कुम्हारी, दुर्ग बायपास और अब टेडेसरा से आगे टोल प्लाजा प्रस्तावित है।

इससे सम्बंधित खबरें

कुम्हारी टोल प्लाजा होगा बंद, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताई तारीख

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने गत गुरुवार को एनएचएआई, स्टेट हाईवे, लोक निर्माण विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के बाद अग्रवाल ने कहा, जून 2026 में कुम्हारी टोल प्लाजा पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे लाखों नागरिकों को वर्षों पुरानी परेशानी से स्थाई राहत मिलेगी। साथ ही मार्च 2026 के बाद किसी भी नए टेंडर पर रोक लगाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के सभी टोल प्लाजा हुआ महंगा

1 अप्रैल से हाइवे में सफर करना महंगा होगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने 1 अप्रैल से बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर, रायगढ़ समेत सभी टोल प्लाजा में 1 से लेकर 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। इसी तरह एनुअल (वार्षिक) पासधारकों को 75 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना (Toll Tax Hike) होगा। स्थानीय पासधारकों को पुराने दर पर ही सफर करने की छूट रहेगी। पढ़े पूरी खबर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations