PM नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल, रमन सिंह ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है, प्रधानमंत्री मोदी को प्रभावशाली वैश्विक नेता का सम्मान...
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्पीकर रमन सिंह ने 10 जून को रायपुर (Raipur) में कहा कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प्रधानमंत्री (Prime Minister) के रूप में अपने 12 वर्ष पूर्ण करते हुए 4399 दिनों का जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण को समर्पित सफल कार्यकाल पूरा किया है। रमन सिंह ने कहा कि आज विश्व भारत को नई दृष्टि से देख रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक प्रभावशाली वैश्विक नेता (Influential Global Leader) के रूप में सम्मान दे रहा है।
यह भी पढ़ें : कप्तान शशांक चंद्राकर का शानदार शतक, बस्तर बाइसन्स 88 रन से जीती
What's Your Reaction?





