CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, ASP-DSP समेत 10 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को EOW और ACB रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया है। पढ़ें पूरी खबर और देखें ट्रांसफर लिस्ट।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (Economic Offences Wing-EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau-ACB), रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, महानदी भवन से आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं अब राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर में ली जाएंगी।
राज्य सरकार का यह फैसला आर्थिक अपराधों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किए गए अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन EOW और ACB में करेंगे।
देखें ट्रांसफर लिस्ट
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिनियुक्ति पर EOW एवं ACB, रायपुर में पदस्थ किया गया है।
What's Your Reaction?





