Chhattisgarh News: विकास की नींव से भव्य ऑडिटोरियम तक, राजनांदगांव में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

Rajnandgaon 2000 seater auditorium: राजनांदगांव में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिली है। 43.61 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन हुआ। इनमें 15.92 करोड़ की लागत से बनने वाला 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख आकर्षण है।

Aug 10, 2026 - 11:02
 0  0
Chhattisgarh News: विकास की नींव से भव्य ऑडिटोरियम तक, राजनांदगांव में एक साथ कई प्रोजेक्ट्स की शुरुआत

Chhattisgarh News: शहर के विकास को रविवार को बड़ी रफ्तार मिली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शहर में 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 15 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से बनने वाला प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम प्रमुख आकर्षण रहा। सडक़, नाली, विद्युतीकरण, पेयजल, मुक्तिधाम उन्नयन, सामुदायिक भवन और पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्यों से शहर के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना मजबूत होगी।

Rajnandgaon Development Projects: 10 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की आवश्यकता

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 2000 सीटर ऑडिटोरियम राजनांदगांव के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगा। इसमें बड़े आयोजनों के लिए पर्याप्त सुविधाएं, पार्किंग, कॉरिडोर तथा करीब एक हजार लोगों के एक साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था होगी। यह राजनांदगांव सहित आसपास के नगरीय क्षेत्रों के लिए भी बड़े आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में अतिरिक्त 10 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की आवश्यकता बताई, गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम के पीछे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विवाह व सामाजिक आयोजनों के लिए शेड और अतिरिक्त कक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा।

लगभग 267 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए प्राप्त

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे शहर के लिए ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राजनांदगांव नगर निगम को लगभग 267 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुए हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार राजनांदगांव के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि शहर के सभी 51 वार्डों के संतुलित विकास को ध्यान में रखकर कार्यों की शुरुआत की गई है।

इस अवसर पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, खूबचंद पारख, कोमल सिंह राजपूत, संतोष अग्रवाल, रमेश पटेल, राजेश श्यामकर, राजेन्द्र गोलछा, सौरभ कोठारी, नगर निगम सभापति पारस वर्मा, एसपी अंकिता शर्मा, सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद मौजूद रहे।

किस मद में कितने काम

  • 15वें वित्त आयोग अनटाइड ग्रांट- 12 करोड़ 9 लाख 44 हजार रुपए-सडक़, नाली और विद्युतीकरण।
  • अधोसंरचना मद- 11 करोड़ 57 लाख रुपए-सडक़, नाली, मुक्तिधाम उन्नयन और सामुदायिक भवन।
  • मुख्यमंत्री घोषणा- 1 करोड़ रुपए-चार वार्डों में सडक़, नाली और सामुदायिक भवन।
  • 15वें वित्त आयोग टाइड ग्रांट- 3 करोड़ 2 लाख 82 हजार रुपए-विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार
  • ऑडिटोरियम- 15 करोड़ 92 लाख रुपए-2000 सीटों की क्षमता
  • बड़े आयोजनों का बनेगा प्रमुख केन्द्र

Infrastructure Development: आगे इन कामों की भी तैयारी

  • प्रमुख चौकों के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 3 करोड़ रुपए।
  • रानी सागर और बूढ़ा सागर पुनर्विकास के लिए 14 करोड़ रुपए।
  • जीई रोड से लखोली कबाड़ी दुकान तक सडक़ चौड़ीकरण—6.85 करोड़ रुपए।
  • आरके नगर चौक से डोंगरगांव रोड-6.90 करोड़ रुपए।
  • बायपास कन्हारपुरी से तिरंगा चौक-5.50 करोड़ रुपए।
  • मोहारा जल संयंत्र री-मरम्मत-4 करोड़ रुपए।
  • ढाबा, गौरीनगर व गोकुलनगर में ओवरहेड टैंक-12.61 करोड़ रुपए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations