रायपुर के ये चार रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक के 500 जवान तैनात, रात 8 बजे तक चलेगा कार्यक्रम
Raipur News: राजधानी रायपुर आज दो बड़े कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के चलते कई ट्रैफिक पुलिस ने रास्त बंद कर रूट डायवर्ट किया है। वहीं इन रूटों पर ट्रैफिक पुलिस के 500 जवान तैनात किए है..
Raipur Traffic police: राजधानी रायपुर में आज दो बड़े कार्यक्रम होंगे। ऐसे में ट्रैफिक सुस्त रह सकता है और लोग जाम में फंस सकते हैं। सुबह इंडोर स्टेडियम में श्रमिक सम्मेलन होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में नेताओं, कार्यकर्ताओं के अलावा अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। शाम को शंकर नगर इलाके में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ होगा। इससे ट्रैफिक की रफ्तार करीब 2 घंटे तक प्रभावित रहेगी। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं और रूट डायवर्ट किया गया है।
Raipur News: 7 बजे जलाएंगे आशीर्वाद का दीया
सेवा संकल्प अभियान के तहत शाम 7 बजे आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस दौरान मंत्री, नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपिस्थत रहेंगे। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने आवश्यक डायवर्सन और पार्किंग प्लान तैयार किया है।
- कार्यक्रम के दौरान प्रमुख डायवर्सन व्यवस्था: तेलीबांधा थाना तिराहा से तेलीबांधा चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर आने वाले वाहनों को तेलीबांधा थाना तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा।
- कटोरा तालाब की ओर से मरीन ड्राइव जाने वाले वाहनों को कटोरा तालाब चौक से डायवर्ट किया जाएगा। शंकर नगर की ओर से भारत माता चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को अनुपम नगर चौक से डायवर्ट किया जाएगा
- शास्त्री चौक से भगत सिंह चौक होते हुए मरीन ड्राइव की ओर जाने वाले वाहनों को शास्त्री चौक से वैकल्पिक मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- कटोरा तालाब-इनकम टैक्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से डायवर्ट किया जाएगा।
ये मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित
- भगत सिंह चौक से खजाना चौक तक-दोनों ओर
- भगत सिंह चौक से शंकर नगर अंडरब्रिज तक-दोनों ओर
- भगत सिंह चौक से तेलीबांधा चौक तक -दोनों ओर
- आनंद नगर चौक से भारत माता चौक और कटोरातालाब चौक तक -दोनों ओर
वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बस, कार पार्किंग
- गॉस मेमोरियल ग्राउंड
- मल्टी लेवल पार्किंग, आंबेडकर चौक
- ऑक्सीजोन के किनारे का मार्ग
- शांति नगर विमतारा रोड
- सूर्य नमस्कार केनाल रोड
- बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर
ट्रैफिक के 500 जवान रहेंगे तैनात
कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के 500 से अधिक अधिकारी-जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारी और थानों का बल भी तैनात किया जाएगा।
श्रमिक सम्मेलन में बसों की पार्किंग
पचपेड़ीनाका चौक की ओर से आने वाली बसें
पचपेड़ी नाका चौक-सिद्धार्थ चौक टिकरापारा पुलिस लाइन सिग्नल गेट से होते हुए परिक्रमा पथ-बुद्धेश्वर चौक -इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। श्रमिकों को इंडोर स्टेडियम के सामने उतारकर बसों को महाराजाबंद तालाब के किनारे सड़क पर पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।
भाटागांव चौक की ओर से आने वाली बसें
भाटागांव चौक से भगत सिंह चौक टिकरापारा होते हुए चांदनी चौक -बूढ़ा तालाब परिक्रमा पथ -कैलाशपुरी ढाल- बुद्धेश्वर चौक होते इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे। बसों को महाराजा बंद तालाब के किनारे पार्क कराया जाएगा।
चारपहिया वाहनों की पार्किंग: सम्मेलन में आने वाले चारपहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सप्रे शाला मैदान में होगी।
What's Your Reaction?





