कांकेर-दक्षिण बस्तर-गरियाबंद में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, 6 माओवादी ढेर
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में जवानों-नक्सलियों की मुठभेड़ हुई. इसमें 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. बताया जा रहा है कि कांकेर के टेकामेटा में मुठभेड़ चार दिनों तक चली. इसमें 5 नक्सली ढेर हो गए. जबकि, एक नक्सली छत्तीसगढ़-ओडीशा सीमा पर मारा गया.
What's Your Reaction?





