Collector in Paddy center: कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर किसानों से की बात, मांगा सुझाव, फिर केंद्र प्रभारी से कही ये बातें
Collector in Paddy center: बलरामपुर जिले के कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र तातापानी का किया निरीक्षण, किसानों से जानी उनकी समस्याएं
बलरामपुर. प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 14 नवंबर से शुरू हो गया है, जिसके तहत जिले में भी 49 धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। किसानों की सहूलियत और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा (Collector in Paddy center) ने तातापानी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद धान विक्रय के लिए आए किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। किसानों ने धान खरीदी प्रक्रिया (Collector in Paddy center) में हो रही सुविधाओं और समस्याओं के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी।

कलेक्टर ने खरीदी केंद्र पर नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाए गए धान की नमी का सही तरीके से परीक्षण किया जाए और किसी भी किसान को अनुचित कारणों से लौटाया न जाए।
यह भी पढ़ें: ACB arrested Patwari: एसीबी ने 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी को किया गिरफ्तार, है पटवारी संघ का Block अध्यक्ष
Collector in Paddy center: धान की नमी और तौल में रखें पूरी पारदर्शिता
कलेक्टर ने कहा कि नमी की जांच और धान की तौल में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीदी की अब तक की स्थिति, किसानों की संख्या, टोकन जारी करने की प्रक्रिया और खरीदे गए धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।
कलेक्टर कटारा ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया (Collector in Paddy center) में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और रोजाना की गतिविधियों का रिकॉर्ड अपडेट किया जाए और अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाए।
What's Your Reaction?





