छत्तीसगढ़ के निकायों का गठन कब हुआ, क्या है इतिहास, देखें तारीख

CG Election: विधानसभा, लोकसभा के बाद अब प्रदेश में नगर सरकार के लिए निगम और पंचायत चुनाव होने को हैं। दिसंबर में ही चुनाव तारीखों का ऐलान हो सकता है…

Dec 5, 2024 - 19:25
 0  12
छत्तीसगढ़ के निकायों का गठन कब हुआ, क्या है इतिहास, देखें तारीख

CG Election: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग चुनाव की तैयारी भी लगभग पूरा हो गया है। वहीं इसी महीने चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बीच यह ऐलान हो गया है कि अभी 14 में से सिर्फ 10 नगर निगम में मेयर चुने जाएंगे। इस घोषणा के बाद आपको बताते हैं कि प्रदेश में निकायों की संख्या क्या है और कब-कब कौन से नगर पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका का गठन हुआ…

CG Election: ऐसे बढ़ी संख्या

छत्तीसगढ़ गठन के समय 1 नवंबर 2000 को 49 नगर पंचायतें, 20 नगरपालिका परिषद और 6 नगर निगम अस्तित्व में थे। राज्य गठन के बाद और आम निर्वाचन के पूर्व छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नगर पंचायतों, नगरपालिका परिषदों और नगरपालिक निगमों की संख्या में बढ़ोतरी की गई। इससे नवंबर 2004 को छत्तीसगढ़ में नगर पंचायतें 72, नगरपालिका परिषद 28 और 10 नगर निगम हो गए। वर्ष 2009 में इनकी संख्या बढ़ गई। इसके बाद प्रदेश में 10 नगर निगम , 32 नगर पालिका परिषद तथा 127 नगर पंचायतें बनीं।

यह भी पढ़ें: CG Election: 15 से 20 दिसंबर के बीच हो सकती है चुनाव की घोषणा, आरक्षण नियम राजपत्र में प्रकाशन

देखें कब कौन अस्तित्व में आया

– 22 जुलाई 2014 धमतरी व बिरगांव नगर निगम अस्तित्व में आया।
– 8 जून 2015 को भिलाई-चरौदा निगम का गठन किया गया।
– इसके बाद राज्य में 13 नगर निगम, 44 नगरपालिका परिषद तथा 111 नगर पंचायतें हुई।
– इसके बाद 2019 में रिसाली नगर निगम का गठन हुआ। कुछ और नई नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत बनी।
– इसके बाद राज्य में 14 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद तथा 109 नगर पंचायतें हुईं।
– वर्तमान में प्रदेश में 14 नगर निगम, 52 नगर पालिका परिषद और 123 नगर पंचायत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations