CG News: ठकुराइन टोला लक्ष्मण झूला का रंगरोगन शुरु, करीब 30 किमी दूर खारुन नदी के तट पर सजा, देखें Photo…

CG News: रायपुर में करीब 30 किमी दूर खारुन नदी के तट पर ठकुराइन टोला घाट पर लक्ष्मण झूला का निर्माण किया जा रहा है। यह पैदल पुल महादेव घाट पर बने लक्ष्मण झूले के तर्ज पर बनाया जा रहा है।

Dec 5, 2024 - 19:25
 0  6
CG News: ठकुराइन टोला लक्ष्मण झूला का रंगरोगन शुरु, करीब 30 किमी दूर खारुन नदी के तट पर सजा, देखें Photo…
cg news
छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब 30 किमी दूर खारुन नदी के तट पर ठकुराइन टोला घाट पर लक्ष्मण झूला का निर्माण किया जा रहा है। यह पैदल पुल महादेव घाट पर बने लक्ष्मण झूले के तर्ज पर बनाया जा रहा है। हांलाकि राजिम त्रिवेणी संगम में ऐसा ही एक और झूला रुपी पैदल पुल बनाया जा चुका है।
cg news
नदी के बीच में ​​शिव मंदिर बना है। सामान्य दिनों में पानी नदी में नही होने से आसानी से पहुंचा जा सकता है। पर बारिश के दिनों में जलस्तर बढ़ने पर भक्त मंदिर नही पहुंच पाते है।
cg news
मानसून के समय पुल के बनने से भक्त और भगवान की दूरी खत्म हो जाएगी। भक्तों को भगवान के दर्शन करने में सुविधा होगी। वही यह जगह भी लोग सैर सपाटा के लिए पहुंचने लगे है।
cg news
शनिवार और रविवार को यहां लोग दूर दूर से घूमने पहुंचने लगे है। इसमें तीन टॉवर के सहारे यह पुल खड़ा किया गया है। इसमें लंबी तारों से बांधा गया है। लगभग 31 करोड़ के लागत से यह लक्ष्मण झूला का निर्माण किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations