कोंडागांव में एथेनॉल प्लांट के लिए मक्का खरीदी शुरू:जनवरी में ट्रायल रन और कमिशनिंग की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लंबे समय के इंतजार के बाद मक्का की खरीदी आखिरकार शुरू हो गई है। मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण और विपणन सहकारी समिति मर्या. के तहत मक्का की खरीदी शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत जिले में मक्का आधारित एथेनॉल निर्माण संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्या. द्वारा स्थापित यह प्लांट जल्द ही तैयार हो जाएगा। जनवरी में प्लांट के ट्रायल रन और कमिशनिंग की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। प्लांट के संचालन की तैयारियों के तहत 27 दिसंबर से संस्था के सदस्य किसानों से मक्का खरीदी शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच की जा रही है। समर्थन मूल्य पर होगी खरीदी प्लांट प्रबंधन ने जानकारी दी है कि किसानों से मक्का का उपार्जन भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जाएगा। मक्का खरीदी प्लांट स्थल पर ही होगी। किसानों को मिलेगा दोगुना लाभ इस प्लांट के शुरू होने से जिले के हजारों किसानों को मक्के का उचित समर्थन मूल्य तो मिलेगा ही, साथ ही प्लांट द्वारा उत्पादित एथेनॉल की बिक्री से होने वाले लाभांश का हिस्सा भी समय-समय पर किसानों को मिलेगा। चूंकि यह किसान प्लांट के हिस्सेदार भी हैं, इसलिए उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी इसके अतिरिक्त किसानों को वार्षिक साधारण सम्मेलन में विकासखंडवार प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध मक्का खरीदी से संबंधित सामान्य दिशा-निर्देशों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। इस नई पहल से किसानों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं जनरेट होंगी।

Dec 30, 2024 - 15:24
 0  9

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations