भाजपा-कांग्रेस आज करेगी महापौर-नपा अध्यक्ष प्रत्याशियों का ऐलान:अंबिकापुर और चिरमिरी मेयर कैंडिडेट के लिए घमासान; देर रात तक जारी हुई बीजेपी की लिस्ट
अंबिकापुर और चिरमिरी के महापौर के साथ नगर पालिका अध्यक्षों की सूची भाजपा रविवार को जारी कर सकती है। कांग्रेस द्वारा प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की बैठक के बाद जारी किए जाएंगे। अंबिकापुर और चिरमिरी के महापौर के लिए भाजपा में घमासान की स्थिति है। वहीं कांग्रेस में दोनों महापौर प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। कुछ नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी तय करने को लेकर भी भाजपा को मशक्कत करनी पड़ रही है। भाजपा ने शनिवार देर रात चिरमिरी नगर निगम और चिरमिरी व सूरजपुर के वार्ड पार्षदों के साथ सूरजपुर जिले के नगर पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा ने लगभग संभाग के सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं पार्षदों की सूची जारी कर दी है। अंबिकापुर नगर निगम को छोड़कर शेष सभी निकायों के वार्ड प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है। कांग्रेस की सूची आज होगी जारी कांग्रेस के निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की कोई भी सूची जारी नहीं हो सकी है। शनिवार को सचिन पायलट का दौरा टल जाने के कारण यह सूची रविवार को आएगी। अंबिकापुर से महापौर के लिए डॉ. अजय तिर्की तीसरी बार प्रत्याशी होंगे। उन्होंने नामांकन फॉर्म शनिवार को खरीद लिया है। चिरमिरी में पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल महापौर के प्रत्याशी होंगे। अंबिकापुर और चिरमिरी के सभी वार्डों के लिए सिंगल नाम तय हो गए हैं, हालांकि प्रदेश कमेटी को पैनल भेजा गया है। कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के साथ ही वार्ड पार्षदों के प्रत्याशी तय हो गए हैं। इसपर प्रदेश कमेटी की मुहर लगते ही लिस्ट जारी हो जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद सूची जारी हो जाएगी। भाजपा में महापौर, नपा अध्यक्षों के लिए मशक्कत भाजपा के लिए अंबिकापुर नगर निगम में पूर्व सांसद कमलभान सिंह, इंदर भगत और मंजूषा भगत दावेदार हैं। संगठन की पसंद कमलभान सिंह हैं। संघ की पसंद इंदर भगत हैं। मंजूषा वर्ष 2014 में महापौर प्रत्याशी रह चुकी हैं। उन्हें महापौर की टिकट नहीं मिली तो पार्षद के लिए मैदान में उतारा जा सकता है। सबसे ज्यादा मुश्किल चिरमिरी में हो रही है। यहां मंत्री श्याम बिहारी की पसंद राजू नायक हैं, जबकि संगठन में किसी पद पर नहीं रहने के कारण भाजपा उनके नाम पर राजी नहीं है। संगठन की पसंद प्रेमकांत झा हैं। यहां अन्य दावेदारों में कीर्ति बासू, द्वारिका जायसवाल भी हैं। नपा अध्यक्षों के लिए भी मशक्कत भाजपा को मनेंद्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी चयन करने के लिए देर रात तक मंथन करना पड़ा। यहां डॉ. रश्मि सोनकर की दावेदारी के कारण पैनल फंस गया है। रामानुजगंज में दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल का टिकट कट सकता है। उनके स्थान पर मंत्री रामविचार के करीबी शैलेश गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। 31 वर्ष पूर्व नगर पालिका से नगर पंचायत बनाए गए रामानुजगंज को नपा का दर्जा दिलाने रमन अग्रवाल ने खासी मशक्कत की है। सीट सामान्य होने के बाद भी टिकट कटने से लोगों में भी निराशा की स्थिति है। अन्य निकायों में अध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों पर सहमति बन गई है। अंबिकापुर निगम प्रत्याशियों की सूची भी लटकी भाजपा ने अंबिकापुर के नगर निगम पार्षद प्रत्याशियों की सूची को भी रोककर रखा है। माना जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय के अंबिकापुर से रवाना होने के बाद सूची जारी होगी। कुछ वार्डों में नाम की घोषणा कल भी नहीं होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रहे विजय सोनी भी भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। उन्हें भी भाजपा चुनाव मैदान में उतार सकती है। विजय सोनी ने भी इससे इनकार नहीं किया है। देर रात तक जारी हुई भाजपा की सूची भाजपा की सूची देर रात तक जारी हुई। इनमें नगर पालिका चिरमिरी के पार्षद प्रत्याशी सहित सूरजपुर नगर पालिका के पार्षद व नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदों की सूची शामिल है। भाजपा के नपं अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा देर रात भाजपा ने जारी की सूची चिरमिरी नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की सूची नगर पालिका सूरजपुर के पार्षद प्रत्याशियों की सूची