उत्तर से शुष्क हवा का आना बंद...ठंड हुई कम:रायपुर सहित कई जिलों में चढ़ा पारा, महासमुंद सबसे गर्म; 4 दिन ऐसा ही मौसम

रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली हवाओं का आना लगभग बंद हो गया है। इस वजह से ठंड कम हो रही है। पिछले चार दिनों से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रायपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री तक पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में सबसे गर्म महासमुंद रहा। यहां दिन का पारा 32.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा। आने वाले 4-5 दिनों में मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मौसम इसी तरह शुष्क (ड्राई) बना रहेगा। इससे ठंड में लगातार कमी आएगी। हालांकि सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में ठंड बनी हुई है। रायपुर में दिन-रात का पारा सामान्य से ज्यादा बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 32 डिग्री रिकार्ड किया गया। ये सामान्य से लगभग 4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा था। हालांकि रात का तापमान सामान्य से ज्यादा होने के बाद भी शहर के आउटर में हल्की ठंड महसूस हो रही है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड राज्य के अन्य शहरों में ठंड का असर कम हो गया है। लेकिन सरगुजा संभाग और उसके लगे जिलों में ही ठंड महसूस हो रही है और रात का तापमान भी सामान्य से कम है। यहां ठिठुरन वाली ठंड है। बुधवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। वहीं सरगुजा संभाग से लगे हुए पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से 2.5 डिग्री कम था। इसी तरह बिलासपुर जिले में रात का तापमान 13 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 1.4 डिग्री कम था।

Jan 30, 2025 - 10:31
 0  4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations