पत्रिका जागो जनमत मुहिम में जुड़े खिलाड़ी और अधिकारी, मतदान करने की ली शपथ और दूसरों को भी किया प्रेरित

CG News: नव खिलाड़ी मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़कर हिस्सा लेने और पत्रिका के जागो जनमत से जुड़ने की बात कही।

Feb 10, 2025 - 11:27
 0  16
पत्रिका जागो जनमत मुहिम में जुड़े खिलाड़ी और अधिकारी, मतदान करने की ली शपथ और दूसरों को भी किया प्रेरित

CG News: पत्रिका टीम रविवार को रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंची और नव मतदाता खिलाड़ियों से नगर चुनाव में शामिल होने को लेकर चर्चा की। युवा मतदाताओं का कहना है कि ऐसे प्रत्याशी का चयन करेंगे, जो खिलाड़ियों और युवाओं के भविष्य के लेकर जनहित और उनके सुविधाओं की बात करेंगे। वे इसके किए रायपुर के प्रत्याशी के वादों को परख रहे है।

CG News: पत्रिका के जागो जनमत से जुड़ने की बात

खिलाड़ी मतदाताओं ने लोकतंत्र के उत्सव में बढ़कर हिस्सा लेने और पत्रिका के जागो जनमत से जुड़ने की बात कही। इस दैरान खिलाड़ियों ने मतदान में बढ़कर हिस्सा लेने की शपथ ली और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। इस अवसर पर स्टेडियम के इंचार्ज टीएन रेड्डी, खिलाड़ी, रॉयल क्लब के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: कांग्रेस ने जारी की दुर्ग जिले के 3 नगर पंचायतों के उम्मीदवारों की सूची, देखें नाम

CG News: बता दें कि छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होगा, और 15 फरवरी को मतगणना की जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 9 फरवरी की रात 12 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी।

10 फरवरी से किसी भी प्रकार की जनसभाएं, रैलियां, नुक्कड़ सभाएं या सार्वजनिक प्रचार नहीं हो सकेंगे। आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, और किसी भी उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations