त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण:सीतापुर एवं मैनपाट ब्लॉकों में वोटिंग, सूरजपुर के दो ब्लॉक में चुनाव; सुबह से लगी मतदाताओं की लाइन

सरगुजा जिले के सीतापुर एवं मैनपाट में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। जिले के 4 जिला पंचायत सदस्यों एवं दो जनपदों के बीडीसी सहित सरपंच व पंच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज हो जाएगा। सूरजपुर के दो ब्लॉकों में चुनाव हो रहा है। सरगुजा जिले के मैनपाट एवं सीतापुर ब्लॉकों में चुनाव के लिए 267 केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में मतदान के लिए 1335 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन बजे तक मतदान के बाद केंद्रों में ही मतगणना होगी। पहले चरण में तीन ब्लॉकों में हुए चुनाव में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। दूसरे चरण में चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा है। कई केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई है। मैनपाट ब्लॉक में जिपं के 12, जनपद के 91 अभ्यर्थी जनपद पंचायत मैनपाट क्षेत्र में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 13 से 8 अभ्यर्थी, क्षेत्र क्रमांक 14 से 4 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। जनपद सदस्य के 17 पदों के लिए 91 अभ्यर्थी, सरपंच के 44 पद के लिए 215 अभ्यर्थी, पंच के 643 पदों में 280 पंच निर्विरोध हो गए हैं। शेष 363 पंच पद के लिए 848 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। विकासखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 54396 है। सीतापुर में जिपं के 11, जनपद के 61 अभ्यर्थी जनपद पंचायत सीतापुर में जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 से 5 और क्षेत्र क्रमांक 12 से 6 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद सदस्य के 15 पद के लिए 61 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। सरपंच के 42 पदों में एक सरपंच निर्विरोध हो गए हैं। शेष 41 पद के लिए 181 अभ्यर्थी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पंच 676 पद हैं, जिसमें 334 निर्विरोध हैं, 2 पद रिक्त हैं। शेष 340 पद के लिए 771 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या कुल 67322 है। सूरजपुर के रामानुजनगर एवं प्रेमनगर में चुनाव सूरजपुर जिले में दूसरे चरण में रामानुजनगर और प्रेमनगर ब्लॉक में मतदान हो रहा है। चुनाव के लिए रामानुजनगर में 200 और प्रेमनगर विकासखंड में 86 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामानुजनगर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के तीन पदों, 24 जनपद सदस्यों एवं 74 सरपंच और 1131 पंच के पदों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। प्रेमनगर ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के एक, जनपद पंचायत सदस्यों के 12 सहित 46 सरपंच तथा 606 पंच के पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला गुरुवार को हो जाएगा। राजनैतिक दृष्टिकोण से संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। रेणुका की बेटी, तुलेश्वर के बेटे भी चुनाव मैदान में जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 15 में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति है। यहां भाजपा के समर्थित प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह के खिलाफ विधायक रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह चुनाव मैदान में उतरी है। मोनिका सिंह का मुकाबला कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी जोगी सरकार में राज्यमंत्री रहे तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह के साथ ही भाजपा के प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह के साथ होगा।

Feb 20, 2025 - 10:54
 0  4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations