सरगुजा, बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का अलर्ट:गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, रायपुर, बिलासपुर में छाए रहेंगे बादल; लुढ़केगा रात का पारा

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव जारी है। 24 घंटे में उत्तरी और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके 2 दिन बाद 2-3 डिग्री तक रात का तापमान गिर सकता है, जिससे सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ सकती है। रायपुर और बिलासपुर में बादल छाए रहेंगे, जबकि बस्तर क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में जशपुर के कांसाबेल में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अधिकांश इलाकों में शुष्क मौसम बना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर और उसके आस-पास बने पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से छत्तीसगढ़ में बादल और बारिश की स्थिति बन रही है। इसका ज्यादा असर पूर्वी छत्तीसगढ़ में रहेगा। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर आज और रहेगा, रात का पारा गिरेगा। दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा प्रदेश में शुक्रवार को सबसे गर्म दुर्ग रहा, यहां अधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन-रात का पारा अधिक यहां मौसम शुक्रवार को शुष्क और गर्म रहा। अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिनभर धूप और गर्मी रही, जबकि शाम को हल्की ठंडी हवा महसूस की गई। अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

Feb 22, 2025 - 10:47
 0  5

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations