Budget Session : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का Modi सरकार पर बड़ा आरोप
केंद्रीय एजेंसियों का काम केवल कांग्रेस को बदनाम करने का ही रह गया : भूपेश बघेल
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) के दौरान रायपुर में बघेल ने कहा कि मोदी सरकार में केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) का काम केवल कांग्रेस को बदनाम करने का ही रह गया है। अभी न्यायालय ने कथित शराब घोटाले (Liquor Scam) में शराब कारोबारियों पर भी कार्रवाई का आदेश देकर भाजपा (BJP) सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के गाल पर जो तमाचा जड़ा है, उस बात से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये कांग्रेस (Congress) भवन वाला नया शिगूफा लाया गया है।
What's Your Reaction?





