CG Rape Case: 62 वर्षीय बुजुर्ग की हैवानियत! मारपीट कर महिला शिक्षिका से कई बार किया रेप, जानें पूरा मामला

Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खमतराई इलाके में एक बुजुर्ग ने युवती से दुष्कर्म कर दिया।

Mar 5, 2025 - 11:56
 0  12
CG Rape Case: 62 वर्षीय बुजुर्ग की हैवानियत! मारपीट कर महिला शिक्षिका से कई बार किया रेप, जानें पूरा मामला

CG Rape Case: छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक महिला शिक्षिका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खमतराई इलाके में एक बुजुर्ग ने युवती से दुष्कर्म कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी एक बर्तन फैक्ट्री का संचालक है।

पुलिस के मुताबिक बिलासपुर की 27 वर्षीया युवती का रायपुर निवासी 62 वर्षीय नवरतन अग्रवाल से फोन में संपर्क हुआ। इसके बाद नवरतन ने युवती को 1 जनवरी 2024 को रायपुर बुलाया। इसके बाद उसे अपने घर ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। फिर दूसरे दिन उसे खमतराई इलाके की अपनी फैक्ट्री ले गया। वहां भी दुष्कर्म किया। इस तरह 31 मार्च 2024 तक युवती से कई बार दुष्कर्म किया गया। युवती ने इसकी शिकायत खमतराई थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध किया है।

यह भी पढ़े: इंस्टाग्राम पर पनपा प्यार बन गया जी का ‘जंजाल’, प्रेमी ने शादी का वादा कर युवती से किया दुष्कर्म, बिहार से गिरफ्तार

आरोपी की तलाश में पुलिस

बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर रेप किया है। साथ ही बदमाश ने महिला के साथ मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरंग थाना पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations