CG Naxal Encounter: जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ, बीजापुर-कांकेर मुठभेड़ पर बोले CM साय

CG Naxal Encounter: प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

Mar 20, 2025 - 23:43
 0  9
CG Naxal Encounter: जवानों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ, बीजापुर-कांकेर मुठभेड़ पर बोले CM साय

CG Naxal Encounter: बीजापुर-कांकेर में नक्सली मुठभेड़ पर सीएम साय ने जवान के शहीद होने पर अपना दुख व्यक्त किया। सीएम साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम साय ने आगे कहा कि मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के शहीद होने की भी दुःखद खबर है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow