Nigam Mandal president: अनुराग सिंहदेव गृह निर्माण मंडल तो रामसेवक पैकरा बने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष

Nigam Mandal president: भाजपा की प्रदेश सरकार ने निगम मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, दोनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर

Apr 3, 2025 - 22:07
 0  13
Nigam Mandal president: अनुराग सिंहदेव गृह निर्माण मंडल तो रामसेवक पैकरा बने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष

अंबिकापुर. प्रदेश सरकार ने निगम मंडलों की सूची (Nigam Mandal president) जारी कर दी है। इसमें कुल 36 नेताओं को शामिल किया गया है। अविभाजित सरगुजा की बात करें तो पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव को छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इन दोनों नेताओं के जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर है।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष (Nigam Mandal president) बनाए अनुराग सिंह देव ने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करनेंगे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के समस्याओं को दूर करने की हरदम कोशिश करेंगे।

वहीं पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा मूलत: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम चेन्द्रा का रहने वाले हैं। उनहोंने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुझे छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष (Nigam Mandal president) की जिम्मेदारी दी है। अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

यह भी पढ़ें: Girl fell in Ramgarh ditch: Video: रामगढ़ में बंदरों ने किया हमला तो पहाड़ी से 200 फीट खाई में गिरी 7 वर्षीय नव्या, पेड़ पर अटकी, फिर ऐसे बची जान

Nigam Mandal president: संगठन में इन पदों पर रहे

अनुराग सिंहदेव 1992 से एबीवीपी के विभिन्न दायित्व का निर्वहन किया है। 2000 में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सरगुजा रह चुके हैं। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार चुनाव (Nigam Mandal president) भी लड़ चुके हैं। 2010 से 2015 तक भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2016 प्रदेश मंत्री भाजपा, 2020 में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

PoliceDost Police and Public Relations