Chhattisgarh: गौरेला पेंड्रा मरवाही में अवैध रेत उत्खनन पर ग्रामीणों का हंगामा, 18 ट्रैक्टर पकड़े; चालक फरार
मरवाही वन मंडल क्षेत्र के जंगलों से निकलने वाली नदियों में रात के अंधेरे से लेकर सुबह तक अवैध रेत उत्खनन जोरों पर चल रहा है। खंता ग्राम पंचायत के ग्रामीणों और वन समिति के लोगों ने जंगल से रेत ले जा रहे 18 ट्रैक्टरों को घेरकर रोक लिया।
What's Your Reaction?





